लखनऊ। लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल परमश्रद्धेय स्व. कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश ओ बी सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ का जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका संघर्ष, विचार और संगठन के प्रति निष्ठा सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती रहेगी।
भाजपा लखनऊ महानगर के मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
