8 1
8 / 100 SEO Score

लखनऊ। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में निकाली जा रही कलश यात्रा का उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उत्तर मंडल-4 स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने श्रद्धापूर्वक कलश यात्रा का स्वागत किया और संत रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने समाज को समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन और विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना का विरोध करते हुए सभी को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास जी महाराज की शिक्षाएं सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता का मजबूत आधार हैं। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा महानगर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कलश यात्रा एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में आपसी भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को और मजबूत करना है।

क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने अपने जीवन और संदेश से समाज के प्रत्येक वर्ग को समानता एवं सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी वाणी और विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं।

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)